भाजयुमो ने मनाया प्रतिकार दिवस

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार द्वारा मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समीप इंडी गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी को अपशब्द कहने के विरोध में प्रतिकार दिवस मनाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, विधायक डॉ संजीव चौरसिया, अरुण कुमार सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा सहित भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या महिलाएं मैं भी मां हूं के तख्ती के साथ शामिल हुई और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के तख्ती के साथ नारेबाजी करते हुए दिखे।

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देना कुकृत्य और इनके संस्कार का उदाहरण है। यह सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि हर भारतीय मां का अपमान है। राहुल गांधी और तेजस्वी को इस घृणित हरकत की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जवाब देना चाहिए कि उनकी चुप्पी क्या सहमति है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की मां को ही नहीं हर उस गरीब महिला को गाली दी है जो अपने बेटे को संघर्ष करके राष्ट्र निर्माण के पद पर आगे बढ़ाती हैं।

बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी जब तक देश की हर मातृशक्ति से माफी नहीं मांग लेते तब तक उनका विरोध पूरे बिहार में जारी रहेगा। प्रधानमंत्री को पहले भी विपक्ष के नेताओं ने गालियाँ दी हैं और इसका ख़ामियाजा भुगता है। इस बार बिहार की जनता इनकी और भी ज्यादा दुर्गति करेगी और पूरे देश में इन्हें सबक सीखाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया,धीरेन्द्र सिंह,अनामिका पासवान,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु ,सुनील सेवक, सुषमा साहू,दिलीप कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष रूपनारायण मेहता, उप मेयर रश्मी चंद्रवंशी,भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर, शशि रंजन, उपाध्यक्ष कुलभूषण, जितेंद्र सिंह, सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Next Post

𝐍𝐃𝐀 सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार -तेजस्वी यादव

Tue Sep 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email तेजस्वी यादव ने सरकार बड़ा हमला करते हए कहा कि नीतीश कुमार के खासम खास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले। एक के घर 𝟏𝟑 करोड़ 𝐂𝐚𝐬𝐡 बरामद! 𝟓𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला। एक के घर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें