चेरो गांव का खूनी संघर्ष पहुंचा शेखपुरा जेल के पास

शेखपुरा ; नालंदा के चेरो गांव का चर्चित हथकटवा कांड से जुड़ा हिंसक मामला अब शेखपुरा पहुंच गया है.आज नगर थाना के शेखपुरा बाईपास जेल के समीप घात लगाए अपराधियों ने एक व्यक्ति को जान से मारने का प्रयास किया और घायल सुनील यादव ने कहा कि वह बाइक से अवधेश यादव को लेकर शेखपुरा कोर्ट गवाही दिलाने के लिए आ रहे थे. तभी घात लगाए बैठे पिंटू कुमार ,गोपाल कुमार ,रामप्रवेश यादव, ब्रह्मदेव ने घेरकर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया, किसी स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी .पुलिस के पहुंचने पर अपराधियों मौके पर से फरार हो चुके थे, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ अवधेश कुमार को पुलिस अपने वाहन से इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के द्वारा अवधेश यादव का उपचार हो रहा है.

वहीं कुछ देर के बाद घायल अवस्था में रामप्रवेश यादव को भी इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका भी चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है. वहीं घायल व्यक्ति रामप्रवेश यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि 17 जून 2023 में अवधेश यादव और उसके पुत्र व अन्य लोगों ने मिलकर मेरे हाथ का पंजा काट दिया था, और आज शेखपुरा बाजारों में कुछ खरीदारी के लिए आ रहे हैं, इस दौरान अवधेश यादव और अन्य लोगों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया. वहीं दिनदहाड़े शेखपुरा कारा मंडल के समीप वहीं इस घटना से लोगों दहशत में है .

Next Post

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 का शुभारंभ

Tue Feb 17 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email विश्व के सबसे बड़े इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 का शुभारंभ सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में हुआ, जहां बिहार के नवोन्मेषक कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी अग्रणी वैश्विक कंपनियों के साथ संवाद कर रहे हैं। समिट के दौरान बिहार सरकार ने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें