पटना : अपार्टमेंट के अंदर फॉर्किंग में खड़ी कार में लगी भीषण आग

राजधानी पटना :जहां गर्दनीबाग स्थित अपार्टमेंट के अंदर फॉर्किंग में खड़ी कार में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया और आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना देकर बुलाया गया. लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों आती तब तक कार जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी. ऐसे में धू धू कर जल रही कार को दमकल विभाग के कर्मियों ने बुझाया . यह पूरा मामला पटना के गर्दनीबाग थाना के शिव बज्जू अपार्टमेंट पुलिस कॉलोनी की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया

Wed Dec 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की 141वींजयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें