अपराधी और माफिया को चुनाव लड़ने से बिहार की दुर्गति हो रही है-पप्पू यादव

वैशाली : पप्पू यादव ने वैशाली में नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधी और माफिया चुनाव लड़ते हैं, जिससे बिहार की दुर्गति हो रही है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि अपराधी और पैसे वाले लोग चुनाव लड़ते हैं और मंत्री बनते हैं, जबकि नेता उनकी गणेश परिक्रमा करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग ही पिछले 20 सालों से बिहार को बर्बाद कर रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा कि जब बबूल बोया जाएगा तो खजूर कैसे मिलेगा.उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंक और अपराधी किसी जाति या धर्म के नहीं होते हैं. अपराधी इंसानियत और समाज के दुश्मन होते हैं, जो किसी को नहीं बख्शते है .पप्पू यादव ने विवेका पहलवान का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया जानती है कि आतंक में किसका नाम आता है.

उन्होंने सवाल किया कि विवेका पहलवान जैसे लोग कितने लोगों को मरवाते हैं, और राजनीतिक दल ऐसे लोगों को टिकट क्यों देते हैं.दरअसल, महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद, जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को ‘2 किलो का छोकरा’ कहा था.इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जीतन मांझी उनके पिता समान हैं, लेकिन ऐसी भाषा मर्यादा के खिलाफ है.उन्होंने पूछा कि क्या कोई मांझी के बेटों को ‘छोकरा’ कहेगा तो कैसा लगेगा .

Next Post

लखीसराय : NDA नेताओ का रोड शो

Sun Nov 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email लखीसराय : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपना चुनावी शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में रोड शो किया गया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जदयू […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें