मुख्यमंत्री ने भागलपुर में शौचालय की टंकी में दम घुटने से मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के कदवा थाना क्षेत्र में शौचालय की टंकी में लगे शटरिंग को खोलने के दौरान दम घुटने से 3 मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाने वाले 50 पुलिसकर्मियों पर दिखाई सख्ती

Wed Apr 22 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाने वाले 50 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है.पटना डीजीपी के निर्देशों के बावजूद नियम तोड़ने पर इनकी सूची जारी कर सभी एसपी को कार्रवाई के आदेश भी जारी कर डियर गए है . पटना […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें