राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अरवल की छात्रा को मिला प्रथम स्थान

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना द्वारा आयोजित सत्र 2021–25 बैच के राज्य स्तरीय मूल्यांकन परिणामों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में महाविद्यालय की छात्रा खुशबू कुमारी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, राज्य स्तर पर सभी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के परिणामों में विभिन्न शाखाओं से शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी क्रम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में खुशबू कुमारी (राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल) ने 9.29 CGPA के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।राज्य स्तरीय पारितोषिक वितरण समारोह में इन छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

प्राचार्य ने इस अवसर पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सभी शिक्षकों और विभागाध्यक्ष को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी निरंतर मेहनत और मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है।छात्रा खुशबू कुमारी,जो मूल रूप से गाँव – इटवांन, जिला – औरंगाबाद की निवासी है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता–पिता श्री शंकर राम और श्रीमती शकुंतला देवी एवम् अपने महाविद्यालय, प्राचार्य तथा अपने विभाग के सारे शिक्षक को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था।उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी और संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

Next Post

एमआईटी मुज़फ्फरपुर में लीडHER कार्यक्रम का शुभारंभ

Thu Sep 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email एमआईटी मुज़फ्फरपुर में आज “लीडHER” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 170 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। यह विशेष कार्यक्रम MITMAAI (MIT Muzaffarpur Alumni Association International) के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण है। कार्यक्रम के तहत छात्राओं […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें