मौसम विभाग का अलर्ट जारी 2 से 6 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल में काम दबाब के कारण बिहार के कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश जारी है. बिहार मौसम विभाग की तरफ से बड़ी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, 2 से 6 अक्टूबर के बीच कुछ जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से आर्द्रता में बढ़ोतरी और मानसून की सक्रियता बनी रहने की चेतावनी जारी की है .मौसम विभाग के मुताबिक, इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और एक-दो जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही उत्तर बिहार के नदियों वाले इलाकों में बेहद भारी बारिश की संभावना है. नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से निचले स्थानों में जलभराव की परिस्थिति बन जाने की संभावना है l

Next Post

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का दूसरा क़िस्त जारी ,अबतक 1 करोड़ महिलाओं के खाते में 10 हजार करोड़

Fri Oct 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार रूपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण किया।ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें