अरुण भारती ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की

लोजपा (रा) जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती ने बुधवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर दिल्ली – हावड़ा मार्ग पर स्थित झाझा – जमुई बेल्ट को एक हाई-कैपेसिटी कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का आग्रह किया :-

(1). झाझा-बटिया न्यू लाइन (20 किमी) रेल परियोजना
(2.) बैजनाथपुर-अंडोली एवं झाझा के बीच बाईपास लाइन (5 किमी) रेल परियोजना
(3.) सीतारामपुर-झाझा चौथी लाइन रेल परियोजना
(4.) सीतारामपुर-किउल (झाझा के रास्ते) तीसरी लाइन रेल परियोजना
(5). बरियारपुर–मननपुर (68 किमी) रेल परियोजना
(6.) नवादा–लक्ष्मीपुर (137 किमी) रेल परियोजना
(7.) कटौना हाल्ट पर DMU/EMU ट्रेनों के ठहराव की मांग।
(8). चौरा हाल्ट पर यात्री ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव।
(9.) वंदे भारत एवं अमृत भारत ट्रेनों का जमुई स्टेशन एवं झाझा स्टेशन पर ठहराव।
(10.) जमुई लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर कई अन्य ट्रेनों के ठहराव का विषय।

रेल मंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। यह पहल जमुई संसदीय क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, यात्री सुविधा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।

Next Post

तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन राजद कार्यालय में किया गया

Sat Feb 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की राज्य इकाई की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार राज्य कार्यालय आगमन पर हजारों की संख्या में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन और स्वागत किया। कार्यक्रम […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें