
गोपालगंज : सिधवलिया थाना के पास बरहिमा स्थित टोल प्लाजा के समीप एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार की स्थिति बन गई.लोगों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी तभी अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए.सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा घायलों का इलाज जारी है. वहीं, कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है और अन्य घायलों का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है. इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि बस दिल्ली से आ रही थी और इसी दौरान अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

