नवादा पुलिस की एक और बहुत बड़ी सफलता ,राजीव रंजन गिरफ्तार

नवादा : हिसुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरबार चौक स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में अज्ञात अपराधियों द्वारा डकैती का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दुकान के मालिक के साथ मारपीट व फायरिंग की गई।घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नवादा पुलिस द्वारा कांड उच्च स्तरीय जांच आरंभ करते हुए गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी अनुसंधान तथा मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान की और लगातार छापेमारी कर दिनांक 03.08.2025 को जहानाबाद से 02 अभियुक्तों अभिषेक कुमार उर्फ विशाल कुमार एवं आयुष कुमार उर्फ राजीव रंजन को किया गया गिरफ्तार।
उक्त दोनों गिरफ्तार अपराधकर्मियों का जहानाबाद जिले के कई थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले पूर्व से हैं दर्ज।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है एवं अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

Next Post

सारण से कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Wed Aug 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सारण पुलिस एवं एस.टी.एफ. की संयुक्त टीम द्वारा 05.08.2025 को तरैया थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधकर्मी रणधीर यादव उर्फ भुअर को गिरफ्तार किया गया । उक्त अपराधकर्मी हत्या, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था और पुलिस […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें