सारण से कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

सारण पुलिस एवं एस.टी.एफ. की संयुक्त टीम द्वारा 05.08.2025 को तरैया थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधकर्मी रणधीर यादव उर्फ भुअर को गिरफ्तार किया गया । उक्त अपराधकर्मी हत्या, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था और पुलिस से लगातार बच रहा था।मामले में गठित विशेष टीम को सूचना मिली कि रणधीर यादव किसी बड़े अपराध की योजना बनाने के लिए अपने साथियों के साथ तरैया थाना क्षेत्र में आया हुआ है।पुलिस व एस.टी.एफ. की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की, इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग करते हुए उसे गिरफ्तार किया।घटना स्थल से 1 कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए।

Next Post

एश‍िया कप के ल‍िए टीम इंड‍िया का ऐलान जल्द

Wed Aug 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email  एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होना है, जिसके लिए भारतीय टीम का एलान अभी नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस महीने के तीसरे हफ्ते तक टीम की घोषणा हो जाएगी.भारतीय टीम के चयन में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें