दरभंगा : जाले में पवन सिंह की सभा में उमड़ा जनसैलाब

दरभंगा : जाले में पवन सिंह की सभा में उमड़ा जनसैलाब.सोमवार को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा के समर्थन में सभा की. जैसे ही पवन सिंह का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर उतरा, उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. “पवन सिंह जिंदाबाद” के नारों से पूरा सभा गूंज उठा.भीड़ के जोश के कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति भी बन गई.

आयोजकों के काफी प्रयास के बाद पवन सिंह ने मंच से संक्षिप्त संबोधन किया और वहां से रवाना हो गए. भाजपा उम्मीदवार जीवेश कुमार मिश्रा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्होंने कहा, राहुल गांधी अब वोट चोरी की नहीं, रोजगार चोरी की राजनीति कर रहे हैं. उनका अपना काम ठीक से नहीं चल रहा, और वे दूसरों का काम छीनने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कह चुके हैं और अब दिखावे के लिए मछली पकड़ने जाते हैं. उन्होंने दावा किया कि जाले में साहनी समाज के 90% से अधिक मतदाता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे और nda की भारी मतों से जीत होगी .

Next Post

अनंत सिंह का चुनाव प्रचार कर बुरे फंसे ललन सिंह

Tue Nov 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मोकामा : चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह को नोटिस भेजा है और आयोग ने ललन सिंह से 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है.ललन सिंह ने एक चुनावी सभा के दौरान ऐसा बयान दिया था जिसे चुनाव […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें