राशन कार्ड अब घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं

अब राज्य सरकार की पहल से ऑनलाइन राशन कार्ड बनाना आसान हो गया है। अब योग्य लाभार्थी अब घर बैठे आसानी से अपना राशनकार्ड बनवा सकते हैं। इससे आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर और वहां लगने वाली लम्बी कतारों से छुटकारा मिल रहा है।

सरकार ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। इसके आवेदन के लिए वेबसाइट Rconline.bihar.gov.in पर जाना होगा। वहां ‘न्यू यूजर साइन अप फॉर मेरी पहचान’ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां परिवार के किसी सदस्य के नाम से फॉर्म भरने के बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा होगा। इसके बाद नई आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरा जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया में परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र , परिवार का फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर का फोटो, तथा यदि शर्तें लागू हो तो विकलांगता, आय या जाति प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी। आवेदन जमा करने के बाद रेफरेंस नंबर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा, जिससे आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा।

यह सुविधा आम लोगों के समय और संसाधनों की बचत करेगी, साथ ही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाएगी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी पात्र लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Next Post

सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Tue May 13 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजेन्द्र नगर स्थित रानी पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री प‌द्मभूषण स्व० सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें