चोरी के आरोप में युवक को खंभे में बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल

समस्तीपुर : चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. कहा जा है कि समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव में पिछले कई दिनों से चोरी की घटना हो रही थी इसी चोरी की संदेह में गांव के लोगों ने जठमलपुर गांव के युवक मोo दाऊद को पकड़ लिया और पोल में बांध कर इसकी जमकर पिटाई कर दी. भीड़ तंत्र ने कानून को अपने हाथों में लेते हुए मॉब लिनचिंग जैसे अमानवीय व्यवहार किया है. हालांकि मौके पर कल्याणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ तंत्र से आजाद कराकर उसे अपने साथ ले गई. वहीं युवक को बड़ी बेरहमी से गांव के लोगों पिटाई की. भाकपा माले स्थाई समिति के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह पूरे घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए घटना की जांच कर कानून को अपने हाथों में लेने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी हो चाहे आमजन हो किसी को भी कानून हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है.आवाज़ न्यूज़ इस विडियो की पुष्टि नही करता है .

Next Post

मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में योजनाओं का लिया जायजा

Tue Jan 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें