
छपरा: पुलिस की सख़्त कार्रवाई करते हुए सोनपुर मेलामें संचालित विभिन्न थियेटरों पर छापामारी की . इस दौरान पांच नाबालिगों को मुक्त कराया गया था, साथ ही साथ दो थियेटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई . इसके बाद इन थियेटरों को बंद कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर को रिपोर्ट भेजी गई थी. मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दोनों थियेटरों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए और उन्हें पूरी तरह से बंद करा दिया गया . पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

