सीतामढ़ी में घूस लेते शिवहर का राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

सीतामढ़ी : निगरानी विभाग की टीम ने शिवहर जिले के एक राजस्व कर्मचारी को दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के मुताबिक राजस्व कर्मचारी कैलाशपुरी पुल के नजदीक शिवहर जिले के पुरनहिया अंचल के रहने वाले विनोद नाम के व्यक्ति से जमीन के दस्तावेज में सुधार करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था.इसी दौरान पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया.पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी डुमरा का रहने वाला है जो शिवहर के पुरनहिया अंचल में पदस्थापित है.

Next Post

आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें विभाग के अधिकारी-नारायण प्रसाद

Wed Jan 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री नारायण प्रसाद जी के समक्ष दिनांक 6 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार “बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप (2025-30) के संशोधन से संबंधित” प्रस्तुतीकरण दिया गया।उक्त प्रस्तुतीकरण विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें