बड़ी मात्रा में भारतीय और नेपाली रुपया बरामद

मधुबनी : जयनगर में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘G’ कम्पनी,और स्थानीय थाना कमला के क्षेत्र में एक विशेष छापेमारी अभियान के तहत बड़ी मात्रा में भारतीय नेपाली रूपये जब्त की गई.यह कार्रवाई 48वीं वाहिनी के उप कमांडेंट विवेक ओझा की गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. जयनगर निवासी राजकुमार पासवान, पिता श्री बालेश्वर पासवान, जो जयनगर रेलवे स्टेशन के समीप मनी एक्सचेंज का कार्य करते थे, उनके आवास पर अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में भारतीय और नेपाली रूपये छिपा कर रखी गई थी.जिसके बाद सशस्त्र सीमा बल, थाना जयनगर, सर्किल ऑफिसर एवं सर्किल इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा राजकुमार पासवान के घर पर छापेमारी की गई और छापेमारी के दौरान उसके घर से 29,97,000/- और
64,00,000 लाख नेपाली रुपये बरामद हुई . छापेमारी में कोई व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है, किंतु मामले की जांच जारी है.इस कार्यवाही से जयनगर थाना सहित अन्य क्षेत्रों में भारतीय और नेपाली रुपए का अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

Next Post

अमौर विधानसभामें जदयू प्रत्याशियों को लेकर काफी कंफ्यूजन की स्थिति

Sun Oct 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पूर्णिया : अमौर विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशियों को लेकर काफी कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी जहाँ एक तरफ सब्बा जफर जदयू प्रत्याशी जे तौर पर अमौर से नामांकन कर चुके थे. वहीं कल से ही पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद साबिर अली को […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें