इंस्टाग्राम के चलते हुए विवाद में दो छात्रों को मारी चाकू

आरा ; टाउन थाना के धनुपरा स्थित डीएवी स्कूल में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद को लेकर दारोगा पुत्र समेत दो छात्रों को मारी चाकू , जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए इस घटना को लेकर विद्यालय में सनसनी मच गई .विद्यालय के छात्र में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद को लेकर दो छात्रों को चाकू मार दी इसके बाद स्कूल के शिक्षकों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.जहां से प्राथमिक उपचारके बाद पटना रेफर कर दिया गया है. घयल छात्रों में शाहपुर थाना के महारजा गांव निवासी सह दारोगा राकेश कुमार सिंह का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह है, जो वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोती टोला मोहल्ले में रहता है. जबकि दूसरा छात्र उसी थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय आदित्य कुमार है.इसमें आदित्य कुमार को बाएं साइड गाल पर एवं रेफर आदित्य कुमार को शरीर के अन्य जगहों पर चाकू लगी है. आदित्य कुमार के पिता राकेश कुमार सिंह बिहार पुलिस में दारोगा है एवं वर्तमान में नालंदा जिला के राजगीर में कार्यरत है. स्थानीय थाना त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिक को विधि विरुद्ध किया है और उस चाकू को भी जब्त कर लिया है.

Next Post

अगवा कर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म

Sun Jan 25 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नालंदा : गया से अगवा कर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नालंदा में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चार युवकों ने उसे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की और बाद में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें