
बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बिहार के नव पदस्थापित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में शिष्टाचार मुलाकात की.प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने किया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्षु चालिंदा, केयरटेकर भिक्षु दीनानंद, सदस्य भिक्षु टी. ओकोनोगी और डॉ. अरविंद सिंह भी मौजूद रहे.मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से खादा भेंट कर स्वागत किया. साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में फ्रेमयुक्त बोधि पत्ता, भगवान बुद्ध की प्रतिकृति और कला संकलन भेंट किए गए, जिसे मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया, यह भव्य आयोजन 1 मई 2026 को बोधगया में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया.

