राज्य में वज्रपात से 12 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक व्यक्त की

राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान / तेज वर्षा से पूर्वी चम्पारण में 05, गयाजी में 04 और औरंगाबाद में 03 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Next Post

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल विभाग की योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा

Wed May 6 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email नवादा में जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें