
पूर्णिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ने की धमकी मिली है. यह धमकी किसी अज्ञात मेल से दी गई है.जिसका IP एड्रेस का पता लगाया जा रहा है. वही धमकी मिलने के बाद पूर्णिया सिविल कोर्ट को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है और आने जाने वाले लोगों को वहां से हटने को बोल दिया गया है . बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर में चप्पे चप्पे पर जांच कर रही है. मौके पर वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है ..

