
कटिहार : कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की जिस तरह से नितीश ज़ी को राज्य सभा भेजा जा रहा है इसमें बीजेपी कही न कही अपने मकसद में कामयाब हुई है .बीजेपी की शुरू से ही ये कोशिश रही थी की बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री हो तो कही न कही बीजेपी अपने मकसद में कामयाब हुई .बिहार विधानसभा चुनाव में नितीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल हुआ बिहार की जनता कतई नहीं चाहेगी की नितीश ज़ी मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्य सभा जाए,. वही उन्होंने कहा की स्वस्थ के कारण या नितीश ज़ी के पुत्र निशांत को पार्टी में कमान देना ये भी एक वजह हो सकती है लेकिन ये पुरे बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है और बिहार के लोग इसे बर्दास्त नही करेगें .

