
किशनगंज : असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और ओवैसी ने पीएम मोदी पर झूठ बोलने’ और बिहार को कुछ न देने का आरोप लगाया.उन्होंने बीजेपी पर संविधान खत्म करने की कोशिश का आरोप भी लगाया. ओवैसी ने पीएम मोदी के सऊदी अरब दौरे का एक किस्सा सुनाया.उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने एक सऊदी शेख से पूछा कि उनकी तोप कितनी दूर तक मार करती है, तो शेख ने जवाब दिया, आपसे कम.
ओवैसी ने इस बयान को ’15 लाख रुपये खातों में आने हैं एक करोड़ नौकरियां’ और काला धन वापस लाने’ जैसे वादों से जोड़ा, जो पूरे नहीं हुए है . बिहार की जनता ने तीन बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन बिहार को क्या मिला. ओवैसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा, उन्होंने कहा कि बीजेपी 20 साल से नीतीश कुमार के साथ है, जबकि तेजस्वी यादव सिर्फ एक साल के लिए उनके साथ आए थे. ओवैसी ने नीतीश कुमार की ‘काबिलियत’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सुबह उठकर तय करते हैं कि किसके साथ चाय पीनी है और कब पाला बदलना है, ठीक वैसे ही जैसे बिहार में पुल गिर जाते हैं. उन्होंने सीमांचल के पिछड़ेपन के लिए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के साथ-साथ तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को भी जिम्मेदार ठहराया.

