विक्रमशिला सेतु बंद होने पर फल, सब्जी और दूध के कारोबार पर गहरा संकट

भागलपुर : लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद अब इसका सीधा असर वहां के व्यापारिक गतिविधियों पर भी दिखने लगा है. फल, हरी सब्जी और दूध के कारोबार पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है. रोजाना ग्रामीण किसान साइकिल और मोटरसाइकिल से करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर भागलपुर शहर पहुंचते थे और अपने सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन पुल बंद होने के बाद अब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसान अब मजबूरी में नाव का सहारा लेकर गंगा पार कर रहे हैं .इधर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग कर लोगों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी जा रही है और विक्रमशिला सेतु की ओर न जाने की अपील की जा रही है.

Next Post

अगले तीन महीने में पूरा होगा विक्रमशिला सेतु की मरम्मती का काम

Mon May 4 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के रविवार की देर रात क्षतिग्रस्त होने का बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया में बने गंगा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें