
पटना : बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र के 6 हजारा मुर्गी को दफनाया गया. संक्रमण के बाद आज दिल्ली से डॉक्टर की टीम बुलाई गई है. दर्जनों डॉक्टर एक साथ पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पोल्ट्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचे हैं.डॉक्टर टीम अपने स्तर से जांच करेगी और जांच करने के बाद विभाग और सरकार को विस्तार से जानकारी देगी. मुर्गी में बर्ड फ्लू मिलने के बाद पूरे इलाके में सैनिटाइजिंग की जा रही है .
बिहार में मुर्गा की खरीद बिक्री फिलहाल नहीं की जाएगी.

