तीसरे दिन द्वितीय पाली में डीएम द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

नवादा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा–2026 के तीसरे दिन आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश द्वारा टीएस कॉलेज, हिसुआ एवं इंटर स्कूल, हिसुआ स्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के आलोक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान आज द्वितीय पाली में टीएस कॉलेज, हिसुआ से 03 परीक्षार्थी (आसिफ रजा, प्रणव कुमार एवं सत्यम कुमार) तथा इंटर स्कूल, हिसुआ से 08 परीक्षार्थी (अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार, आर्यन कुमार, सैफ रजा, सत्यांश कुमार, आकाश कुमार एवं पप्पू कुमार) कुल 11 परीक्षार्थी कदाचार में लिप्त पाए गए। उक्त सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित करते हुए नियमानुकूल कार्रवाई की गई है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने नेत्रहीन महिला विश्व कप विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित

Fri Feb 6 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को 23 लाख 43 हजार 750 रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। अनु […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें