
दरभंगा :लहेरियासराय थाना स्थित बाल सुधार गृह में एक किशोर भरत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप सी मच गयी है. मृत किशोर मोबाइल की चोरी के एक मामले में बंद था. शनिवार की सुबह वह शौचालय में फंदे से लटका हुआ मिला .घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा के डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है . फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी ने उसकी हत्या की है . प्रशासन ने सुधार गृह के कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

