
पश्चिम बंगाल में काम दबाब के कारण बिहार के कुछ जिलों में रुक-रुककर बारिश जारी है. बिहार मौसम विभाग की तरफ से बड़ी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, 2 से 6 अक्टूबर के बीच कुछ जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से आर्द्रता में बढ़ोतरी और मानसून की सक्रियता बनी रहने की चेतावनी जारी की है .मौसम विभाग के मुताबिक, इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और एक-दो जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही उत्तर बिहार के नदियों वाले इलाकों में बेहद भारी बारिश की संभावना है. नदियों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से निचले स्थानों में जलभराव की परिस्थिति बन जाने की संभावना है l

