पुलिस हिरासत से ब्राउन शुगर का तस्कर फरार

मधुबनी :पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित ब्राउन शुगर का तस्कर मधुबनी कोर्ट से फरार हो गया है.यह घटना 29 तारीख की बताई जा रही है.लोगों की माने तो फरार तस्कर को लदनिया थाना के थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के खोजा गांव से रवि रौशन को 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था .इसके बाद थाना थाना में रवि रोशन NDPS एक्ट की तहतरवि रौशन को 29 सितंबर को थाना के ASI गजेंद्र कुमार गुप्ता और चौकीदार राजू यादव एवं गुगली पासवान के साथ न्यायिक हिरासत के लिए मधुबनी कोर्ट भेजा था.जब ASI गजेंद्र कुमार गुप्ता न्यायाधीश के कोर्ट कार्यालय में कागजी कार्रवाई पूरी करने चले गए .इधर चौकीदारों ने रवि रौशन को खिड़की में उसके हथकड़ी के रस्सी को बांध कर निश्चिंत लापरवाह हो गए जिसके बाद तस्कर रवि रोशन रस्सी खोल कर भाग निकला.ASI गजेंद्र गुप्ता जब न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए चौकीदारों के पास लौट रहे थे उसी वक्त चौकीदार ब्राउन शुगर तस्कर रवि रोशन के भागने को लेकर चिल्ला रहे थे.मामला प्रकाश में आते ही मधुबनी पुलिस के होश उड़ गए .जिसके बाद अबतक वह पुलिस की पहुच से बाहर है .

Next Post

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर किया माल्यार्पण

Thu Oct 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्त्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें