
दीदारगंज थानान्तर्गत ग्राम फतेहपुर के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था I मृतक के सिर, आँख और चेहरे पर काफी गहरे घाव दिख रहे थे Iइस घटना के उद्भेदन एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एक SIT का गठन किया गया था I
उक्त SIT द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए महज 24 घंटे के अन्दर हत्या में संलिप्त 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है Iघटना कारित करने में प्रयुक्त दाब, रिंच और लोहे की छेनी भी बरामद कर ली गई है I

