दीघा थाना के जनार्दन घाट एक बच्चे की डूबने से मौत

दीघा थाना के जनार्दन घाट पर बेली रोड के रहने वाले दो नाबालिग स्कूली बच्चे बिना घर वालों को बताए गंगा नदी में नहाने पहुंच गए, जहां नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चों को डूबता देख तुरंत बचाव का प्रयास किया और डायल 112 को सूचना भी दी. लोगों की तत्परता से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा बच्चा गंगा की तेज धारा में डूब गया.मृतक की पहचान बेली रोड निवासी 8वीं कक्षा के छात्र हर्ष के रूप में हुई है. उसके दोस्त एमी ने बताया कि रविवार की छुट्टी होने के कारण दोनों सुबह बिना घर वालों को बताए नहाने के लिए घाट पहुंचे थे और नहाने के दौरान हर्ष गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया.करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद हर्ष का शव बरामद कर लिया गया.

Next Post

पंचायतों में सही पोषण के जरिये कुपोषण हो रहा खत्म

Sun May 3 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email राज्य की पंचायतों में जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुपोषण, एनीमिया, कैल्शियम जैसी गंभीर समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर पोषण वाटिका लगाई जा रही हैं और युद्ध स्तर पर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें