विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने र राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर, उस पद की गरिमा को गिराना, झूठ बोलना और जनता के बीच भ्रम फैलाना, यही उनका काम रह गया है. जनता यह सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भरपूर देगी.उन्होंने तेजस्वी यादव के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद उनके पास तथ्यों का कोई आधार नहीं है, जबकि उन्होंने अपने खिलाफ चुनाव आयोग से आए नोटिस का जवाब सबूतों के साथ दिया था. विजय सिन्हा ने कहा, चुनाव आयोग का मुझे नोटिस आया, मैंने उसका जवाब दिया और मेरा EPIC नंबर भी खत्म भी हुआ. मेरे पास सबूत था, लेकिन तेजस्वी यादव अपना जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं? 

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न

Thu Aug 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, नवादा मनोज कुमार के नेतृत्व में कुल 09 प्लाटून ने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें