मेयर के पुत्र शिशिर कुमार के समर्थन में उतरे सैकड़ो समर्थक

पटना : मेयर सीता साहू के पुत्र शिशिर कुमार को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है और शिशिर समर्थक सैकड़ो की संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं,उन लोगों का आरोप है कि शिशिर को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.
हाल ही में पटना की मेयर सीता साहू के आवास पर बिना नोटिस पुलिस द्वारा की गई छापेमारी से वहां के लोग भड़क उठे थे . शिशिर समर्थक ने इस कार्रवाई को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया है. वहीं, मामला तब और गरमाया जब नगर आयुक्त अमिनेष पाराशर से हुए विवाद को लेकर शिशिर कुमार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया.

इस पूरे प्रकरण को लेकर मेयर सीता साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और उन्होंने कहा कि नगर निगम की बैठक के दौरान जो घटनाएं हुईं, उसे आधार बनाकर पुलिस ने उनके परिवार के खिलाफ अनुचित और अवैध कार्रवाई की है. शिशिर कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रही और उनके समर्थकों ने दो टूक कहा है कि शिशिर को फंसाने की साजिश हो रही है, लेकिन वे चुनाव जरूर लड़ेंगे और जनता का आशीर्वाद उनके साथ है.

Next Post

सामूहिक बलात्कार कांड का हुआ खुलासा

Thu Jul 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email दानापुर : 22 जुलाई को हुए सामूहिक बलात्कार की घटना का खुलाशा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है . सीटी एसपी ने कहा कि दुष्कर्म में बाद बच्ची का विडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए सोने के जेवरात ले लिया गया था.. […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें