अरवल : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे कोचिंग संचालक गिरफ्तार

अरवल : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे कोचिंग संचालक को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान अमकेश कुमार के रूप में हुई है.घटना को लेकर अरवल महिला थाना में केस दर्ज किया गया है. इस केस में पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की बलात्कार संबंधी धाराएं लगाई गई हैं. प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था. उसके बाद जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था.पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जहानाबाद जिले में छिपा हुआ है और इसी सूचना के आधार पर टीम ने शनिवार की अहले सुबह जहानाबाद के एसएस कॉलेज के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है .

पीड़ित छात्रा किसी की कोचिंग में पढ़ाई करती थी छुट्टी के बाद कोचिंग संचालक ने मौके का फायदा उठाकर छात्र के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद छात्रा घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करते हुये पक्का तट का किया लोकार्पण

Sun Jun 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करने एवं सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक कार्य का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें