
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यही लालू यादव है जो जिंदगी भर कान पकड़ कर सोनिया गांधी के सामने उठा बैठक लगाये है और आरक्षण को दबा दिए और मंडल कमीशन को लागू नहीं होने दिए. यही लालू यादव है जो कांग्रेस के पल्लू में पले थे .उन्होंने कहा कि धन्य है नरेंद्र मोदी जिन्होंने उन पिछड़े वर्ग को मजबूत किया और यही नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने दलित महा दलित को मजबूत किया और गरीबों को आरक्षण दिया है .नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वही करते हैं.जातिगत जनगणना पर कांग्रेस के द्वारा क्रेडिट लिए जाने पर कहा कि अपने मुंह मियां मिट्ठू बने कांग्रेस क्या बोलेगा .

