ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए 75 मोबाईल फोन बरामद

बिहार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान नाम के इस अभियान के तहत पुलिस खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को खोजकर इसके वास्तविक मालिक तक पहुंचा कर उनकी मुस्कान लौटा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक, महोदय पटना के दिशा निर्देश के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी पटना के नेतृत्व में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पश्चिमी क्षेत्र के थाना अन्तर्गत मोबाईल खोने एवं गिरने से संबंधित दर्ज सनहा के आलोक में तकनीकी अनुसंधान कर मोबाईल की बरामदगी की जा रही है।इसी संदर्भ में ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत पश्चिमी क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में गुम हुए कुल-75 मोबाईल फोन बरामद कर उसके वास्तविक धारकों को मोबाईल फोन देकर उनके चेहरे का मुस्कान लौटाया।

Next Post

स्व० शकुंतला देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Tue Aug 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के तेलमर थाना के नूरनगर गांव जाकर पाकड़ के पैक्स अध्यक्ष श्री राम नारायण प्रसाद की धर्मपत्नी स्व० शकुंतला देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० शकुंतला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें