कटिहार : डकैती योजना बनाते 6 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोन्दवारा में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है. ये सभी एक बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे. पुलिस ने मौके से तीन देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अपराधियों को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाहिद आलम, दीपक कुमार, छोटू, सूरज सिंह उर्फ भान सिंह, राहुल उर्फ रौशन कुमार, संतू पासवान और मिथलेश कुमार उर्फ मिथलेश सोनार के रूप में हुई है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.

Next Post

गयाजी : 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगमन की तैयारी जोरो पर ,करोड़ो रुपए की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

Thu Aug 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बोधगया मगध विश्वविद्यालय परिसर में आगामी 22 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है जिसे लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है आज बुधवार को सेना के जवानों द्वारा हेलीपैड […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें