
कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,घटना के महज 48 घंटे के अंदर न्यू मार्केट में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है.चोरो के पास से भारी मात्रा में चांदी-सोने के जेवरात और नकद राशि मिली है.यह मामला नगर थाना के न्यू मार्केट में शिवम कुमार वर्मा की दुकान वर्मा ज्वैलर्स का है जहा शातिर चोरो ने ताला तोड़कर चोरी की थी . घटना में करीब 8 किलो चांदी, 16 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 3.7 ग्राम शुद्ध सोना चोरी हुआ था. चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख हजार रुपये है .सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार अभियुक्तों में नूरूल आलम उर्फ नूरल, साहेब खान उर्फ शेख साहेब, सुंदर खान उर्फ मुन्ना, मो. तामिल राजा और ओंकार आलम शामिल हैं.

