
पटना : पुलिस ने पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग आपराधिक मामलों का पर्दाफाश किया है. पहला मामला गांजा तस्करी से जुड़ा हुआ है, जबकि दूसरा मामला मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट के चोरी से .पत्रकार नगर थाना के PIT कॉलोनी स्थित ओमप्रकाश चौधरी के मकान में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों अमरनाथ कुमार और भृगुनाथ राय उर्फ अनिल यादव को पकड़ा . ये दोनों किराए पर मकान लेकर पटना के विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई कर रहे थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 1.730 किलो गांजा, 55 पीस गोगो, तीन मोबाइल फोन, दो बाइक और ₹13,500 नगद जब्त किए है .
दूसरे मामले में पुलिस ने चार युवकों को रंगे हाथ पकड़ा, जो मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट से लोहे की सरिया चोरी करने पहुंचे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू यादव . विक्की कुमार, सोनू कुमार और अमन कुमार के रूप में हुई है. ये सभी युवक अहले सुबह एक ई-रिक्शा चोरी कर राजीव नगर से मलाही पकड़ी के पास स्थित मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे थे. वहां से इन्होंने सरिया चुराया और उसे ले जाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.उनके पास से 5 किलो सरिया और चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद हुआ है .अब आगे कि करवाई की जा रही है .

