
मोतिहारी से दिल्ली की ओर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कोटवा थाना केमें बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए.लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कोटवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है .कुछ यात्रियों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

