दरभंगा : बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार ,गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे, 5 गिरफ्तार और 7अब भी फरार

दरभंगा : लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह से देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 12 बाल अपराधियों ने मिलकर गार्ड पर हमला किया और बाल सुधार गृह की ऊँची दीवार फांदकर फरार हो गए.इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. देर रात करीब 11 बजे बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षा गार्डों पर अचानक कुछ बच्चों ने उन पर हमला कर दिया. हाथ में आए डंडों और ईंटों से हमला कर गार्डों को घायल कर दिया गया और इसके बाद मौका पाकर 12 बच्चे पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गए .

जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी ,अब तक 5 फरार बच्चों को पुलिस ने पकड़कर वापस बाल सुधार गृह भेज दिया है, बाकी 7 बच्चों की तलाश जारी है.एसएसपी दरभंगा जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि “बाल सुधार गृह से कुल 12 बच्चे फरार हुए थे. पुलिस टीमों ने अब तक 5 बच्चों को पकड़ लिया है.और बाकी बचे बच्चों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.वहां के सभी थानों को अलर्ट किया गया है.

Next Post

आरा : पावर स्टार पवन सिंह ने किया मतदान

Thu Nov 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email आरा : भोजपुरीके सुपरस्टार और पावर स्टार पवन सिंह ने आज अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचकर मतदान कियाऔर कहा कि इस बार मेरा वोट विकाश के लिए है . वे कड़ी सुरक्षा व समर्थकों के बीच मतदान केंद्र पर पहुंचे औरअपने मताधिकार का प्रयोग […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें