
आरा : भोजपुरीके सुपरस्टार और पावर स्टार पवन सिंह ने आज अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचकर मतदान कियाऔर कहा कि इस बार मेरा वोट विकाश के लिए है . वे कड़ी सुरक्षा व समर्थकों के बीच मतदान केंद्र पर पहुंचे औरअपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील कीहै .पवन सिंह ने कहा कि वोट सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की ताकत है. उन्होंने कहा कि हर मतदाता को विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और क्षेत्र की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए वोट करने की अपील की है. पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक भी उमड़ आये थे .

