
पटना सिटी : कोठिया गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने हर्ष कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है . इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है . मृतक की पहचान 19 वर्षीय हर्ष कुमार के रूप में की गई है.
घटना के समय हर्ष कुमार घर में मौजूद था, तभी पड़ोस के ही गांव के कुछ दोस्तों ने ही घर से बुलाया बाहर बुलाकर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा तो य लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है.प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद या पुरानी रंजिश जताई जा रही है,.

