
पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के सुपुत्र तथा युवा नेता यशराज पासवान बेगुसराय जिला के अन्तर्गत डुमरी गांव में दलित सेना और रालोजपा द्वारा आयोजित दलित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे. रालोजपा के मुख्य प्रवक्ता ललन चन्द्रवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2025 का विधानसभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन के पक्ष में दलितों को एकजुट करना उद्देश्य है. यशराज पासवान के साथ दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम कुमार दाहा एवं दलित सेना के प्रधान महासचिव रणजीत पासवान दलित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होगें।

