
हाजीपुर : महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतका समस्तीपुर निवासी है.रिंकू देवी अपने पति के साथ अभय सिंह के मकान में किराए पर रहती थी और उनके पति अनमोल हाजीपुर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं.यह घटना उस समय हुई जब अनमोल ड्यूटी पर गए हुए थे. इस दौरान रिंकू देवी के ननद का देवर चंदन घर में घुसा और उसके साथ मारपीट की .सूचना मिलते ही अनमोल अपनी पत्नी को सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए. वहां डॉक्टरों ने रिंकू देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से आरोपी चंदन फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

