
सम्राट चौधरी के फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी बंद कमरे की बैठक को लेकर चर्चा तेज हो गई है.इस मीटिंग में नए मंत्रियों के नामों और उनके विभागों पर चर्चा हुई है.इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ जी भी उपस्थित रहे.मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और ललन सिंह के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार मुलाकात कहा गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस दौरान नई सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार की रूपरेखा पर चर्चा हुई है. एनडीए ने 202 सीटों के भारी बहुमत के साथ सत्ता संभाली है, ऐसे में सहयोगियों के बीच विभागों के बंटवारे और नए चेहरों को शामिल करने को लेकर मंथन अंतिम दौर में है.

