
मोतिहारीं : प्यार करने वाले प्रेमी जोड़ों को गांव वालों ने पकड़ कर दी तालिबानी सजा . प्यार को अपराध समझने वाले गांव वालों ने युवक युवती को भरे समाज में सजा देने का फैसला लिया और जमकर उन दोनों पर लाठी डंडे बरसाये .लोगो का गुस्सा इससे भी जब शांत नहीं हुआ तो फिर युवक को गांव वालों ने पेड़ में रस्सी से लटकाकर जमकर पिटाई की .पूरा मामला मोतिहारीं के मुफ्फसिल थाना के पतौरा गांव की है.घटनां के संबंध में बताया जाता है कि राजेश्वर नाम के युवक को गांव के बगल के एक लड़की से प्यार हो गया लेकिन लड़की नाबालिक थी इस लिए दोनों शादी नहीं किये.
इस बीच लड़की के परिवार वाले कही दूसरे जगह शादी तय कर दिया जिससे नाराज लड़की घर से भाग गई और लड़की को भगाने का आरोप युवक पर लगा जिसके बाद भागे हुए लड़की को युवक के साथ गांव वाले पकड़ कर लाए और फिर दोनों की जमकर पिटाई की गई .इस बीच किसी ने 112 वाले पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर ले गई अब दोनों को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. युवक ने गांव वालों पर सजा देने का आरोप लगाया जिसके बाद वायरल वीडियो फुटेज के आधारपर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है .

