
लगातार हो रही बारिश के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हर हाल में घुड़दौड़ होगी और बेटी की शादी के सभी कार्यक्रम तय समय पर होंगे।बेटी की शादी में होने वाले पारंपरिक घुड़दौड़ और भव्य आयोजनों को लेकर लग रही अटकलों पर विधायक ने विराम लगा दिया है।मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि शादी में अभी दो दिन का समय बचा है। अगर मौसम साफ रहता है और बारिश थमती है तो सभी तैयारियों को समय रहते दुरुस्त कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा – “घुड़दौड़ हो या बाहर से आने वाले कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, हर आयोजन पूरी भव्यता और तय समय के अनुसार ही होगा। दो दिन में सारी तैयारी पूरी कर ली जाएगी।”गौरतलब है कि अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और घुड़दौड़ इसका मुख्य आकर्षण है। बेमौसम बारिश के कारण मैदान गीला होने से कार्यक्रम प्रभावित होने की चर्चा थी, लेकिन विधायक के बयान के बाद समर्थकों का उत्साह फिर बढ़ गया है।

