
नवादा : वारसलीगंज प्राथिमिक विद्यालय से एक बाइक पर एक बोरे में कुछ ठोस बस्तु जैसी चीजों को लादकर स्कूल परिसर से रसौई कमरे से निकाल कर बाहर भेजने का वीडियो एक सप्ताह से वायरल हो रहा था.कुछ बुद्धिजीवी व्यक्ति मिले जब इस परिप्रेक्ष्य में उनसे पूछना चाहा तो उन्होंने पहले इस मामला में मुझे कोई मतलब नही है कहकर पल्ला झाड़ दिया ,फिर उन्होंने अपना नाम गुप्त रखने के शर्तों पर बताया कि एक तो मेरे गाँव मे काफी राजनीति होती परंतु अब बहुत अफसोस की बात है कि राजनीति हमारे गांव के विद्या के मंदिर स्कूल में भी आपसी राजनीति उच्च पैमाने पर होने लगी हैं.
जिसमें हमारे गांव के कई लोग इसमे शामिल है और जब से नये एचएम आएं है,तब से स्कूल में बच्चों की पढ़ाई न के बराबर होती हैं,लेकिन राजनीति ज्यादा होने लगी हैं। फिर जब वायरल वीडियो के प्रकरण में संलिप्त शिक्षिका सुधा कुमारी से पूछा तो उन्होंने इन बातों को सिरे से नकारते हुए बताया कि यह वीडियो कई बर्ष पुराना उस टाइम है कि जब मैं एचएम के छूटी पर चले जाने के बाद विद्यालय की प्रभार मुझे मिलती थी . उस टाइम विद्यालय में रंगन रोगन कि काम की जा रही थी ,दरसअल जिस वीडियो में चावल चोरी का इलजाम लगाया जा रहा है उसमें चावल नही बल्कि रंगन रोगन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री थी जो कि चुना या व्हाइट सीमेंट था जो कि जमा हुआ था उसी को बापस कर उसे दूसरा मंगवाया गया था .
सवाल अब यह उठता है घटना दिन के उजाले की है न कि रात के अंधेरे तो रंगे हाथ क्यों नही पकड़ा गया.स जिस बोरे में चावल की बात कही जा रही है आखिर उस वीडियो बनाने वाले को कैसे पता कि उस बोरे में चावल ही था इसका मतलब है की अगर चोरी हुई है तो जिसने यह वीडियो बनाई है वो भी इस चोरी के प्रकरण में शामिल होंगे.आखिर अगर चोरी की विडियो बनाई गई थी तो इतने लंबे समय तक दबा कर क्यूँ रखी गई क्या शिक्षिका के साथ ब्लैकमेल तो नही कि गई .
,जो वीडियो अभी वायरल हो रही है वो वीडियो ओरिजनल फॉर्मेट में नही है ,दरसअल वह विडियो पहले से रिकॉर्ड की गई मोबाइल से, पुनः दूसरे मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया ताकि उस वीडियो रेकॉर्डिंग डेट एंड टाइम का हाल फिलहाल का हो जाये ,आखिर इस वीडियो में इस तरह का छेड़छाड़ क्यों किया गया ,इस लिए एक महिला की चरित बदनाम आसानी से की जा सके. वायरल वीडियो बैकग्राउंड में हरा भरा दिख रहा, वही वीडियो को आज कमरे में कैद की गई जो बैकग्राउंड हरा भरा नहीं दिख रहा.फिलहाल शिक्षिका सुधा कुमारी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं.आगे क्या होगा ये देखने वाली बात है .

