उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रयागराज नगर निगम में आयोजित “मेयर के तीन साल बेमिसाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब 5 बजे नगर निगम परिसर पहुंचेंगे और लगभग 45 मिनट तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नगर निगम के नव-निर्मित सदन हॉल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। प्रयागराज नगर निगम के नए लोगो का अनावरण किया जाएगा तथा पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन भी होगा।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। नगर निगम परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। पूरे परिसर की धुलाई कर उसे चमकाया गया है, जबकि भवनों, सभागारों और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं ताकि मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरा परिसर व्यवस्थित और स्वच्छ दिखाई दे।

प्रयागराज के मेयर गणेश केशरवानी ने बताया कि बीते तीन वर्षों में नगर निगम ने शहर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री इन विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे और आगामी योजनाओं के लिए दिशा-निर्देश भी देंगे।

Next Post

ग्रीन फिल्ड और ब्राउन फिल्ड में मेडिकल कॉलेजों का विकास किया जायेगा -मुख्यमंत्री

Wed May 27 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की।बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्य योजना के बारे में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें